भारत की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तिरंगा -- कल्लू राजपूत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2026

भारत की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तिरंगा -- कल्लू राजपूत

 स्वतंत्रता सेनानीयों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा 

भाजपा द्वारा निकाली गई मण्डल स्तरीय तिरंगा यात्रा 

बाँदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई l बाँदा शहर के उत्तरी मण्डल, दक्षिणी मण्डल, बबेरू मण्डल , जसपुरा मण्डल व पैलानी मण्डल में जोश व खरोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में बबेरू में निकाली गई तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से बबेरू चौराहा, सुन्दर कुआँसे चलकर अम्बेडकर चौराहे में समाप्त हुई l यात्रा में में सभी लोग भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे l सभी लोग हाथो में लहराता तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय और वंदेमातरम का जय घोष कर रहे थे इस अवसर पर देश भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंजता रहा ।


यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्र भक्ति के रंग में रंग दिया यात्रा में उमड़े जनसैलाब में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश प्रेम की भावना का संदेश दिया । तिरंगा यात्रा का लोगो ने जगह जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा करते हुए शामिल लोगो का उत्साह बढ़ाया। जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा की तिरंगा प्रतेक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है इसके सम्मान में देश का प्रतेक नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश भक्त की भावना को जन जन तक पहुँचाने का माध्यम है इसमें सभी लोगो को पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनना चाहिए । शहर के महाराणा प्रताप चौक से अंबेडकर पार्क जजी चौराहे तक तथा दक्षणीय मंडल की शहर के रामलीला मैदान से माहेश्वरी देवी चौराहा बालखंडी नाका पदमाकर चौराहे से निकाली गौई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है । यह अभियान देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला है । उन्होंने सभी से अपने घरों में तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनने का अहवाहन किया उन्होंने कहा की तिरंगा प्रतीक भारतीय के गौरव का प्रतीक है । उन्होंने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय एकता अखंडता और राष्ट्र ध्वज के सम्मान का संदेश दिया । इस अवसर पर बबेरू तिरंगा यात्रा में विवेकानंद गुप्ता, सौरभ शिवहरे, सुधीर कुशवाहा, अजय पटेल, बांदा मंडल के तिरंगा यात्रा में राजेश गुप्ता रज्जन, संतोष  राजपूत के अलावा मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे इसी प्रकार जसपुरा मंडल की तिरंगा यात्रा ब्लॉक सभागार से तहसील कार्यालय तक निकाली गई साथ ही पैलानी मंडल की तिरंगा यात्रा चिल्ला में बड़े ही उत्साह के साथ निकली गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages