स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोपीनाथ दनादन की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 11, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोपीनाथ दनादन की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन

बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं गांधी, सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद के निकट सहयोगी रहे पंडित गोपीनाथ दनादन की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पंडित गोपीनाथ दनादन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन न केवल जनपद बल्कि पूरे बुंदेलखंड के


प्रथम पंक्ति के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में जाने-माने जाते थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अनेक बार जेल यात्राएं कीं और नजरबंद भी रहे। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य प्रदुम्न दुबे लालू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, धीरेंद्र पांडेय धीरू, केपी सेन, महिपत सिंह, लालबाबू राजपूत, लालमन प्रजापति, कमलेश कोरी पारा, अली बख्श, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी एवं इस्लाम सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages