315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बांदा, के एस दुबे । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बदौसा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9/10 अगस्त की देर
रात बदौसा पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम तुर्रा गौशाला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीताशरणे पुत्र मुन्नालाल, निवासी ग्राम तुर्रा, थाना बदौसा, जनपद बांदा के रूप में की है।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 147/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बदौसा के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लालाराम, कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला और कांस्टेबल आलोक यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment