संत रविदास ने समाज को दिया समानता व मानवता का सन्देश -- कल्लू राजपूत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

संत रविदास ने समाज को दिया समानता व मानवता का सन्देश -- कल्लू राजपूत

भेदभाव समाप्त कर समाज को जोड़ने का काम संत रविदास ने किया 

संत शिरोमणि की जयन्ती पर भाजपा ने निकाली गई समरसता कलश यात्रा 

बाँदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वीं जयन्ती के अवसर पर नरैनी विधानसभा के मण्डलों में समरसता कलश यात्रा निकाली गई l यह यात्रा सोमवार को नरैनी विधान सभा के अतर्रा मण्डल स्थित हिन्दू इंटर कालेज अतर्रा ,. चौक बाजार, नगर पालिका परिषद व पचोखर, नरैनी मण्डल के पड़मई, नरैनी बाजार से चौराहा होते हुए शंकर बाजार, नहरी पहुँची l इसके बाद कालिंजर मण्डल के महेश्वरी देवी मंदिर में रात्रि विश्राम किया l कलश यात्रा का जगह जगह नागरिकों द्वारा भव्य पूजन व स्वागत किया गया l यात्रा का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता व मानवता की


मिशाल है l उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊँच नीच की भावना के विरूद्ध मानवता एवं भाईचारे का सन्देश दिया l आज संत जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं l उनका सन्देश किसी एक वर्ग तक ही सीमित नहीं था वल्कि उन्होंने पूरे समाज को समानता व मानवता का मार्ग दिखाया l उनके विचारों को अपने जीवन में व्यवहार के रूप में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष नायक ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समाज को जोड़ने का काम किया l उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारे और समरसता की भावना को मजबूत करने ki आवश्यकता है l जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना ने बताया कि इसके पूर्व यह यात्रा बबेरू विधानसभा में निकाली जी चुकी है और कल 11 अगस्त को यह यात्रा कालिंजर व ओरन मण्डल में भ्रमण करेगी l कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष रामभवन उपाध्याय, अजीत गुप्ता, जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, जिला मंत्री निर्मला गौतम, आत्माराम शुक्ला , दीनदयाल द्विवेदी, संगीता वेद निराला, ज्ञान प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे l


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages