खेत में गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
फतेहपुर, मो शमशाद । सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर निवासी परवीन बानो पत्नी बाबू खां ने खेत में कुत्ते से हमला कराने, गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दस अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह अपने छोटे बेटे अयान के साथ खेत गई थी। आरोप है कि इसी दौरान लल्लू पुत्र रसूल निवासी अरबपुर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और खेत से अपने
![]() |
| पीड़ित महिला परवीन बानो। |
कुत्ते को भगाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, वह वहां से जाने लगी तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुत्ते को बुलाकर जान से मारने की नीयत से हमला करा दिया, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। शोर सुनकर बेटे अयान ने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से चला गया और जाते समय दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी पर आपराधिक प्रवृत्ति का होने तथा उसके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment