सावन के दूसरे सोमवार पर माँ मढ़ीदाई मंदिर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

सावन के दूसरे सोमवार पर माँ मढ़ीदाई मंदिर में गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में स्थित प्रसिद्ध माँ मढ़ीदाई मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, जो दोपहर 1:00 बजे तक अनवरत जारी रहा। माँ मढ़ीदाई मंदिर की मान्यताएं बेहद खास और अनूठी हैं। यहाँ स्थापित माँ की प्रतिमा पंचमुखी स्वरूप में है, जो प्रथम दृष्टया शिवलिंग की भांति प्रतीत होती है। यही वजह है कि सावन के इस पावन महीने में श्रद्धालु इसे भगवान शिव और शक्ति का साक्षात रूप मानकर विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने पहुँचते


हैं। भक्तों का अटूट विश्वास है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना अवश्य पूरी होती है। यही कारण है कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी हजारों भक्त यहाँ शीश नवाते हैं। सावन के सोमवार पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नज़र आया। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों में उपनिरीक्षक, पुलिस कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मियों की मुस्तैद तैनाती रही। पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता के चलते सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही सुगम, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में माँ के दर्शन किए और जलाभिषेक किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages