तिरंगा यात्रा के संयोजक बने चंदन, हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 10, 2026

तिरंगा यात्रा के संयोजक बने चंदन, हुआ स्वागत

दक्षिण नगर कार्यालय में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । दक्षिण नगर कार्यालय में नगर महामंत्री चन्दन सिंह चैहान को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया। पूर्व नगर अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह फौजी ने उपस्थित नगर पदाधिकारियों के साथ चन्दन सिंह चैहान का भगवा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नगर महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा संयोजक चन्दन सिंह चैहान ने बताया कि दक्षिणी मण्डल की तिरंगा यात्रा 12 अगस्त शाम को चार बजे से पुराना शिव मंदिर राधानगर से अटल चैराहा तक

संयोजक बनाए जाने पर चंदन का स्वागत करते पार्टीजन।

बहुत ही धूमधाम से निकलेगी जिसमें पूर्व विधायक विक्रम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इसके बाद पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह फौजी द्वारा नगर उपाध्यक्ष रज्जन गुप्ता, शक्ति केंद्र अंदौली के संयोजक नईम अहमद, सेक्टर संयोजक मनोज गिहार, बुद्दन साध्वी, इलियास अहमद, जुगुत मौर्य, संतोष दीक्षित, गोरेलाल, राजेंद्र गिहार सहित बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages