एसएमबी इण्टर कालेज ने निकाली नमन यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

एसएमबी इण्टर कालेज ने निकाली नमन यात्रा

फतेहपुर, शमशाद खान । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के राधानगर मुहल्ला स्थित एसएमबी इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अमर शहीद नमन यात्रा निकाली। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती हुयी पुनः विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुयी। रास्ते पर छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, अमर शहीद जिन्दाबाद के नारे लगाये। 
नमन यात्रा निकालते स्कूली बच्चे। 
एसएमबी इण्टर कालेज राधानगर के प्रबन्धक की अगुवई में प्रातः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमर शहीद नमन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हिन्दू, मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए विभिन्न वेशभूषा में शामिल बच्चे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। बैण्ड बाजा की धुन के बीच नमन यात्रा निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल पहुंचकर समाप्त हुयी। रास्ते में कई जगह लोगों ने नमन यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा में शामिल छात्र रास्ते भर जोशीले नारे लगाते रहे। यात्रा में विद्यालय का स्टाफ व्यवस्था में लगा रहा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages