भाजपा नेत्री ने छात्रों को ड्रेस बांट किया पौधरोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

भाजपा नेत्री ने छात्रों को ड्रेस बांट किया पौधरोपण

पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा बनायें जनपदवासी-विजय लक्ष्मी 

फतेहपुर, शमशाद खान । भिटौरा शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय चैफेरवा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की नेत्री विजय लक्ष्मी साहू ने पहुंचकर बच्चों को जहां यूनीफार्म का वितरण किया। वहीं धरा को भरा-भरा बनाये जाने के उद्देश्य से परिसर में पौधरोपण किया। भाजपा नेत्री ने पौधरोपण करते हुए लोगों का आहवान किया कि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौध अवश्य रोपित करें। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधों का हमारे जीवन में होना बेहद जरूरी है। 
बच्चों को यूनीफार्म वितरित करतीं भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी साहू।  
भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के चैफेरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में यूनीफार्म वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी साहू ने शिरकत की। समारोह के दौरान प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहे। विद्यालय में अध्ययनरत 80 बच्चों को भाजपा नेत्री ने यूनीफार्म वितरित किया। यूनीफार्म हाथों में पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तत्पश्चात उन्होने वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में कई पौध भी रोपित किये। समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य हैं। इसी उद्देश्य से उन्होने आज विद्यालय में यूनीफार्म वितरित की हैं। जिससे इन बच्चों का पढ़ाई के प्रति जज्बा बढ़े और वह प्रतिदिन स्कूल आकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में वृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रत्येक नागरिक को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होने कहा कि धरा को हरा-भरा बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौध अवश्य रोपित करें। क्योंकि वर्तमान समय में धरती पर पर्यावरण असंतुलित हो गया है जिसके कारण दैवीय आपदाओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। धरती पर यदि वृक्ष नहीं होंगे जो जीवन असंभव हो जायेगा। उन्होने जिले के लोगों का आहवान किया कि अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह करें। इस मौके पर सहायक अध्यापक हलीम, चुन्नी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages