जनपद में धूमधाम से मनाया गया आजादी का महापर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 16, 2019

जनपद में धूमधाम से मनाया गया आजादी का महापर्व

कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा झण्डाा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भेंट किया शाल
विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण व क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी  । जनपद में शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास, सौहार्दपूर्ण वातावरण में 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय एवं नवीन कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय नेे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर कुमार शुक्ला का फूलमाला से स्वागत कर शाल भेंट किया। उन्होंने कहा कि बेहद सौभाग्य का दिन है। स्वतंत्रता मिलने में पूर्वजों व महापुरुषों ने बड़ी कुर्बानियां दी। अत्याचार सहा है। इसका मूल समझना चाहिये। कठिन संघर्ष करते हुये महापुरुषों ने बलिदान दिया है। उनकी बलिदानी व्यर्थ नही जानी चाहिये और प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी पूरी ईमानदारी ,गुणवत्ता, पारदर्शिता से काम करे। व्यक्तियों से सादगी से मिल कर समस्या का समाधान करें। कहा कि परतंत्रता सबसे बड़ा कष्ट है। जिसमें स्वतंत्र होकर कार्य नही किया जा सकता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश के लिये बड़ा कार्य किया है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ कार्य रही हैै। मुख्यमंत्री के प्रेरणा से अनेक योजनाये चल रही है। सब लोगो को मिलकर जमीन स्तर पर कार्य करते रहना है। जिससे इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले। इस बार स्वतंत्रता दिवस खास है। प्रधानमंत्री ने 370 धारा को समाप्त किया। आज पूरे देश में एक संविधान है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान किया। कहा कि 96 वर्ष में भी पूरे जज्बे के साथ यहां आकर संबंोधन कर सबको उत्साहित किया है।
अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस बहुत खास है। भारत देश विखरा पड़ा था। यहां पर अनेक लोग आकर देश को गुलाम बनाये रखा। अंग्रेज व्यापार करने आये और व्यापार करते-करते पूरे देश मे शासन करने लगे। अत्याचारों से पीड़ित होकर देशवासियों को लगा कि एकजुट होने की जरुरत है और अंग्रेजो का भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। आजादी के बाद स्वतंत्र होकर देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उन्होने कहा कि आज जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश में झण्डा फहराया गया है। भारत एकता और अखण्डता को सुनिश्चित किया। सब लोग मिलकर एकता और अखण्डता की गरिमा को बनाये रखें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर कुमार शुक्ला ने कहा कि अंगे्रज आये जमीदारो से मिलकर व्यापार करना शुरु किया और धीरे-धीरे पूरे देश को गुलाम बना दिया। उन्होंने देश के लोगो को अंपग बना दिया। जिन लोगों ने आजादी दिलायी और देश के प्रति शहीद हुये। उनकी प्रेरणा को संभालकर रखना होगा। उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। अधिकारी, कर्मचारी क्षमता के अनुसार ईमानदारी के साथ कार्य करें। तभी देश, प्रदेश की तरक्की होगी।
वरिष्ठ कोषाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद देश का बहुत विकास हुआ है। आज हिन्दुस्तान खुद निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं, महिलाओं के अपराध को रोकना होगा। पहले लोगो के समुदाय में कितनी भी दुश्मनी हो लेकिन किसी भी समुदाय की बहन, बेटी हो उसके इज्जत में आंच तक नही आने देते थे और उसकी इज्जत बचाने के लिये अपनी जान तक दे देते थे। वही जज्बा लाना होगा। इसके पूर्व राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय पर्व पर गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जन मानस का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने बच्चों एवं शिक्षकाओं को पुरस्कृत किया। तदोपरान्त बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेन्द्र सिंह ने जिला स्पोटर््स स्टेडियम में खेल विभाग की तरफ से क्रास कन्ट्री दौड़ को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया जो गढीवां मोड जाकर वापस जिला स्पोटर््स स्टेडियम पर समाप्त हुई। बच्चों को सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा नेता जयविजय सिंह, समाजसेवी पंकज अग्रवाल, उप क्रीडा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, व्यायाम प्रशिक्षण अधिकारी मतगन्जन प्रसाद सहित भाजपा नेता व अधिकारियों ने क्रास कन्ट्री दौड में शामिल बच्चो का मनोबल बढाया। सवेरे दस बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय में रोगियों के मध्य फल का वितरण किया गया। जनपद में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सफाई कार्यक्रम, स्वास्थ्य मेला तथा बच्चों को टाफी, बिस्कुट का वितरण एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages