बीटीसी व डीईएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

बीटीसी व डीईएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित

परीक्षा के लिए मुख्यालय पर बने थे पांच केन्द्र 

फतेहपुर, शमशाद खान । बीटीसी व डीईएलएड सेमेस्टर द्वितीय की परीक्षाएं मुख्यालय के पांच केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल दो पालियों में सम्पन्न हो गयीं। परीक्षा को लेकर डायट प्राचार्य सहित जिला विद्यालय निरीक्षक व विभागीय अधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर की गयी व्यवस्थाओं के साथ-साथ शुचिता का जायजा भ्रमण कर लेते रहे। किसी भी परीक्षा केन्द्र से नकल के समाचार नहीं मिले हैं। 
केन्द्र पर परीक्षाएं देती बीटीसी प्रशिक्षार्थी।  
बताते चलें कि परीक्षा के लिए मुख्यालय के पांच कालेजों को केन्द्र निर्धारित किया गया था। इनमें राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मुस्लिम इण्टर कालेज, सदाशिव इण्टर कालेज रेल बाजार, एएस इण्टर कालेज व सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न करायी गयी। प्रथम पाली की परीक्षा दस बजे से बारह बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से चार बजे तक सम्पन्न करायी गयी। जीजीआईसी केन्द्र में 361, मुस्लिम इण्टर कालेज में 500, सदाशिव इण्टर कालेज में 360, एएस इण्टर कालेज में 450 व विद्या मंदिर इण्टर कालेज में 700 परीक्षार्थियों की व्यवस्था की गयी थी। बीटीसी 2013, 2014, 2015 एवं डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2017 व 2018 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न करायी गयीं। प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा तथा दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास के प्रश्न पत्र रहे। समाचार लिखे जाने तक अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या तो ज्ञात नहीं हो सकी लेकिन अनुमान के तहत कुल परीक्षार्थियों में लगभग सत्तर से अस्सी परीक्षार्थी अनुपस्थित हो सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages