सूखी बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 19, 2019

सूखी बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाला

जालौन (उरई)। अजय मिश्रा /अतुल पाण्डेय। बिन बारिश आयी बाढ़ से लोग परेशान हैं तथा उनकी परेशानी कम होने की जगह दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। लोगों की जिंदगी को आसान बनाने तथा जीवन यापन के लिए खाद्य पदार्थ व दवाओं का वितरण किया।
ग्ुरुवार को प्रातः उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, बीडीओ लोकनाथ राजपूत ने विकास खंड कुठौंद के बाढ़ पीड़ित गांवों लोहई दिवारा, करमुखा, लोहई टिकरी, लोहई दिवारा, वधावली मुस्तकिल, भदेख दिवारा, ऊमरी मुस्तकिल, हिन्नौली, नैनपुरा आदि गांवों का भ्रमण किया तथा बाढ़ का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत की तो ग्रामीणों ने बताया कि 2003 में बुढ़वा मंगल को हुई बारिश के बाद जनपद में बाढ़ आयी थी या अब आयी तब बारिश हुई थी अब बगैर बारिश के बाढ़ आयी है जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया तथा दिनचर्या बेपटरी होने के साथ खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गयी । भ्रमण के दौरान टीम ने ग्राम लोहई दिवारा व करमुखा में बाढ़ से बेघर हुए लोगों को पेट भरने के लिए खाने, विस्कुट तथा दूध के पैकिट के साथ दवाओं का वितरण किया तथा बाढ़ से हुए नुकसान का भी जायजा लिया तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages