कल के कलाकार की खोज में मिलेगा प्रतिभाओ को मौका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 19, 2019

कल के कलाकार की खोज में मिलेगा प्रतिभाओ को मौका

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता- कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में वार्ता के दौरान प्रोडयूसर सुशील वर्मा तथ अजय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि डब्ूलटीएफ फिल्म मुम्बई के रियलिटी शो कल के कलाकार की खोज का ऑडिशन  कानपुर में बहुत जल्द आयोजित होने जा रहा है। कल के कलाकार की खोज में यूपी0 के साथ बिहार की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
               
वार्ता के दौरान बताया गया कि इस ईवेन्ट में सिंगिंग, डांसिंग औेर एक्टिंग के प्रतिभागी पूरे उ0प्र0 और बिहार से भाग ले सकते है। कोआर्डिनेटर आशीष ने बताया कि ऑडिशन के लिए काॅलेजों में फार्म उपलब्ध कराये गये है। इंडियन इवेंट साॅल्यूशन के संस्थापक मनीष सिंह सेंगर के प्रतिभागियों और शिक्षणसंस्थाओं का आवाहन करते हुए अपने काॅलेज में ऑडिशन आयोजित कराने की कही। बताया विजेताओं को डब्लूटीएफ फिल्म के आगामी प्रोजेक्ट में मौका भी मिलेगा और जो काॅलेज अपने कैम्पस में ऑडिशन करायेंगे वहां प्रोडक्शनटीम द्वारा अनुभवी डायरेक्टर, म्यूजिक डायरकेक्टर और कोरियोंग्राफर उपलब्ध कराए जायेंगे। इस दौरान डा0 मनीष सिंह सेंगर, भानू प्रकाश शुक्ला, सलमान खान, अरूण गोस्वामी, सीताराम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages