भाजपा में 13 दावेदार, पितृ पक्ष के बाद हो सकती प्रत्याशी की घोषणा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

भाजपा में 13 दावेदार, पितृ पक्ष के बाद हो सकती प्रत्याशी की घोषणा

70 आवेदनों में 13 प्रमुख दावेदारों का चयन 29 सितंबर को प्रत्याशी की घोषणा उम्मीद।...

कानपुर गौरव शुक्ला:- भाजपा में गोविंदनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस कड़ी में 13 नाम प्रदेश नेतृत्व को क्षेत्रीय कार्यालय ने भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि पितृपक्ष के बाद ही पार्टी यहां प्रत्याशी का ऐलान करेगी।

गोविंदनगर सीट विधायक रहे सत्यदेव पचौरी के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई है। यह भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है, इसलिए यहां पार्टी से टिकट के दावेदारों की संख्या भी अधिक है। क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा से कुल 70 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। प्रदेश नेतृत्व के सुझाव पर क्षेत्रीय कार्यालय ने आवेदन तो सारे ही भेजे हैं। किंतु इसमें से 13 नाम शार्ट लिस्ट करके भेजे हैं, जिन पर विचार किया जाना है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन आवेदन सीधे प्रदेश कार्यालय में भी हुए हैं। वहीं दो नाम ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन तो नहीं किया है, लेकिन पार्टी उन पर गंभीरता से विचार कर रही है।

इसमें एक प्रदेश तो दूसरे क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी हैं। भेजे गए 13 नाम में एक नाम ऐसा है, जो दूसरे दल से आए हैं। सभी शहर के चर्चित नाम हैं और सबकी अपनी सिफारिशें भी हैं। कद्दावर नेताओं के करीबी रिश्तेदार भी इस सूची में शामिल हैं। प्रदेश से कुछ चुनिंदा नाम संसदीय बोर्ड के पास भेजे जाएंगे। इसके बाद अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी के सूत्रों का दावा है कि पितृपक्ष के बाद 29 सितंबर को प्रत्याशी का ऐलान किया जाएगा क्योंकि 30 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages