पंज प्यारों व निशान साहिब की अगुवाई में लाए गए गुरुद्वारा तक
धामपुर, संजय सक्सेना । उत्तराखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सात पावन स्वरूपों को धामपुर की संगत में नगर कीर्तन की शक्ल में गुरुद्वारा तक लाकर उन्हें
सुखासन साहिब की प्रक्रिया के साथ सम्मानपूर्वक स्थान दिलाया। इस दौरान संगत ने पंथ से संबंधित जयकारों से कार्यक्रम स्थल को गुंजा दिया। उत्तराखंड के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान व मुख्य ग्रंथी का कहना था कि धामपुर की संगत में दिखाई देने वाले जज्बे ने यह साबित कर दिया है कि समुचित संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति अपनी श्रद्धा, उत्साह और उमंग रखती है। इस दौरान जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा धामपुर की प्रबंध समिति के सचिव सरदार अमरजीत सिंह सिडाना को उनके पंथ के प्रति प्रदर्शित की जा रही सेवाओं के लिए गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गयाा


No comments:
Post a Comment