जालौन (उरई) अजय मिश्रा /अतुल पांडेय । सरकारी स्कूल में पढ़ने बच्चे किसी कम नहीं है और न ही उनमें प्रतिभाओं की कमी है बस आवश्यकता है कि उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने की यह बात नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग वितरित करते समय कही।
![]() |
| बैग वितरित करते पालिका अध्यक्ष |
नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि अब सरकारी स्कूल कांवेट स्कूलों से कम नहीं है। स्कूलों की दशा व शिक्षा का स्तर सुधारने का सरकार लगातार प्रयास कर रही तथा उसके सार्थक परिणाम भी आ रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने शासन से प्राप्त विभागीय निर्देश कॆ अनुसार दोनो विद्यालय मॆ बैग वितरण किया गये। बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक उठी।अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने विद्यालय परिसर में इंटर लाक विछ्बाने की घोषणा की मौके पर सभासद ललित अग्रवाल, संतेन्द्र खत्री, विद्या साग़र मिश्रा, जर्रिना सुल्ताना, अर्चना सिरोठिया, पूनम राजे, अर्चना राय, सुनीता शर्मा, वीर बहादुर आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment