बरसात बनी परेशानी का सबब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

बरसात बनी परेशानी का सबब

जालौन (उरई) अजय मिश्रा /अतुल पांडेय । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण  जल भराव हो जाता है जिसके कारण चिकित्सालय आने वाले मरीज व चिकित्सालय कर्मचारी परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार समस्या का समाधान कराने में दिलचस्पी नहीं दे रहे हैं।
चिकित्सालय भरा पानी

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए बरसात परेशानी का कारण बन गयी है। जरा सी बरसात में चिकित्सालय परिसर जल भराव हो जाता है। सोमवार की हुई बरसात में चिकित्सालय परिसर में जल भराव हो गया जिसके कारण चिकित्सालय में आने वाले मरीज व तीमारदार फंस गये तथा चिकित्सालय में बैठकर पानी का इंतजार करना पड़ा जिससे असहाय मरीजों को ज्यादा दिक्कत हुई।

चिकित्सालय में बने आवासों में भरता है पानी

चिकित्सालय परिसर जरा सी बरसात में जल भराव हो जाता है। चिकित्सालय परिसर में बने आवासों में जल भराव होने के कारण बरसाती जीव जंतु आ जाते हैं जिससे कर्मचारियों को बहुत परेशानी होती है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

अधीक्षक डां आर के राजपूत ने बताया कि उन्होंने चिकित्सालय की जल भराव की समस्या से उच्च अधिकारियों व उपजिलाधिकारी को भी अवगत कराया है किन्तु इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages