जालौन (उरई) अजय मिश्रा /अतुल पांडेय । सब रजिस्ट्रार कार्यालय के चल रहे जीर्णोद्धार के कार्य में मानकों की अनदेखी की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा तकनीकी जांच कराये की संस्तुति की है।
![]() |
| निरीक्षण करते एस डी एम |
स्थानीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय का जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा जीर्णोद्धार में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसकी शिकायत अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी से कर दी। अधिवक्ताओं की शिकायत पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला सोमवार को जीर्णोद्धार कार्य को देखने पहुंचे तो भवन की छत पड़ चुकी थी तथा निर्माण कार्य बंद था। निरीक्षण के दौरान दिखे काम में प्रथम दृष्टिया मानकों की अनदेखी दिखी जिस पर उपजिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की हकीकत जानने के लिए तकनीकी जांच कराने के लिए अपनी रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को भेज दी है। निरीक्षण के बाद उपजिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें निर्माण में गड़बड़ी होने का संदेह दिखा इस लिए तकनीकी जांच के लिए रिपोर्ट भेज दी है।


No comments:
Post a Comment