जालौन (उरई) अजय मिश्रा /अतुल पांडेय । शहर में साप्ताहिक बंदी का असर धीरे धीरे कम होने लगा है। कुछ व्यापारी बार बार हिदायत देने के बाद भी साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मौके का फायदा उठाने के लिए खोल लेते हैं।
श्रम प्रर्वतन अधिकारी के न आने कारण सोमवार को साप्ताहिक बंदी का असर नगर में धीरे धीरे कम होने लगा है। साप्ताहिक बंदी के दिन का फायदा उठाने के लिए कुछ दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोल लेते हैं। एक दूसरे को देखा देखी अन्य दुकानदार भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने लगे हैं।हर सप्ताह खुलने वाली दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। शराब के ठेका वाली डां साहनी की गली, चुर्खी बाबई मार्ग, तकिया छत्रसाल मार्ग, टाउन पोस्ट आफिस वाली गली, इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा के पास समेत कई जगहों पर दुकानें खुली रहती है तथा सामान्य दिनों की भांति दुकानें खुली रहती है। जब इस संदर्भ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर के चतुर्वेदी से बात की तो उन्होंने कि सोमवार को वह कालपी आने के कारण नहीं आ पा रहे हैं


No comments:
Post a Comment