जालौन (उरई) अजय मिश्रा /अतुल पांडेय । आयुष्मान भारत योजना का लाभ व्यक्ति को मिल जाय इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा यह बात अधीक्षक डां मुकेश राजपूत ने योजना के एक वर्ष पूरे होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डां मुकेश राजपूत न कहा कि एक वर्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
आयुष्मान भारत योजना के तहत 86 मरीजों को भर्ती किया गया जिसमें 80 मरीजों का चिकित्सालय में भर्ती करके निशुल्क उपचार किया गया जबकि 6 मरीजों की हालत गम्भीर होने उनका उपचार अन्य चिकित्सालयों में कराया गया। चुर्खी रोड निवासी रजा उल्ला की बेटी हाफिया के सीने का इलाज प्राइवेट चिकित्सालय में कराया गया तथा बच्ची स्वस्थ है। पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है वह परेशान न हो वह मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना के साथ गम्भीर रोगों का इलाज मुख्यमंत्री कोष के साथ सांसद व विद्यायक निधि से करा सकते हैं तथा जिलाधिकारी के माध्यम से निशुल्क इलाज कराया जा सकता है। पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता तथा अधीक्षक डां मुकेश राजपूत ने आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में विशेष योगदान देने पर डां अनुपम पाल राजपूत, डां रंजना दुवे, डां सहन विहारी गुप्ता, डां कपिल गुप्ता, डां योगेश आर्या, सचिन कुमार, अरविन्द दौदेंरिया, परशुराम, पंकज कुमार आदि को सम्मानित किया गया।


No comments:
Post a Comment