जांच के नाम पर अनियमितता कर रहे अधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

जांच के नाम पर अनियमितता कर रहे अधिकारी

चक इटौली के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 

फतेहपुर, शमशाद खान । बहुआ विकास खण्ड के चक इटौली गांव में शौचालय व आवासों में पात्रों की अनदेखी किये जाने की लगातार दो वर्षों से की जा रही शिकायतों में लीपापोती से नाराज बाशिन्दों का धैर्य टूट गया और मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके गलत रिपोर्ट देने वाले जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये 
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते चक इटौली गांव के ग्रामीण।
जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 
गांव के किशोरी लाल गुप्ता, रेशमा, शिवदर्शन, संदीप, रक्षपाल, सुनील शुक्ला, नरेन्द्र सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके गांव में शौचालय व आवासों के आवंटन की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा जांच के लिए अधिकारी नामित किये गये थे। लेकिन जांच अधिकारियों ने शौचालय व आवास दिलाने के नाम पर गरीबों से पैसों की मांग की थी लेकिन मांग पूरी न होने पर जांच अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को गलत आख्या देकर पात्रों के हक को छीनने का काम किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने ज्ञापन में कई उदाहरण भी दिये हैं। जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं लेकिन उनके साथ अन्याय किया गया है। जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गलत आख्या देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ताकि पात्र व अपात्रों की स्थिति स्पष्ट हो सके। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages