बच्चों ने डीएम से मांगे विज्ञान व गणित के शिक्षक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

बच्चों ने डीएम से मांगे विज्ञान व गणित के शिक्षक

जीआईसी के शिक्षक अन्य विद्यालय से सम्बद्ध करने से बच्चों का भविष्य अधर में

फतेहपुर, शमशाद खान । विज्ञान व गणित के शिक्षको को दुसरे स्कूल से सम्बद्ध किये जाने पर अपने बर्बाद हो रहे भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए राजकीय इण्टर कालेज गढ़ा के लगभग आधा सैकड़ा छात्र छत्राओ ने 
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते छात्र। 
मंगलवार को जिलाधिकारी की चैखट पर पहुंचकर शिक्षको को वापस विद्यालय भेजने की मांग किया। 
जिलाधिकारी संजीव सिंह को दिए शिकायती पत्रों में राजकीय इण्टर कालेज गढ़ा के छात्र छात्राओं ने बताया कि विद्यालय का संचालन कक्षा 6 से लेकर इण्टरमीडियट तक किया जाता है। जिसमे बड़ी संख्या में गांव के गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा हासिल करते है। विद्यालय के बच्चों के भविष्य को दरकिनार कर मनमानीपूर्वक विज्ञान के व गणित के शिक्षको को अन्यंत्र स्कूलो से सम्बद्ध कर दिया गया है। जिससे बच्चों का भविष्य अधर में अटक गया है। उन्होंने बताया कि कालेज के शिक्षक जसवंत सिंह को जीएचएस ऐरई, अशोक कुमार को जीएचएस सेठियानी, अखिलेश अग्रहरि को जीएचएस बिझौली व सुरजीत सरोज को जीएचएस मोहम्मदाबाद से सम्बद्ध कर दिया गया है। जिससे कारण विद्यालय में विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों का टोटा हो गया है और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ गयी है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिये स्कूल के शिक्षको की सम्बद्धता दूसरे विद्यालय से समाप्त कर पुनः राजकीय इण्टर कालेज गढ़ा में नियुक्त किये जाने की मांग किया। विद्यालय के बच्चों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता कर जल्द समाधान दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर मिथलेश राज, प्रशांत त्रिपाठी, गौरव कुमार, सुमेर कुमार, ब्रजेश कुमार, अर्चना निषाद, रूबी अग्रहरि, रामकली देवी, पुष्पा देवी, मनीषा तिवारीं, लक्ष्मी देवी अलका निषाद समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages