आरोपी को पकडऩे की जगह पीडि़तों को थाने से भगा रही पुलिस  - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

आरोपी को पकडऩे की जगह पीडि़तों को थाने से भगा रही पुलिस 

छात्रा को बदनीयती से खेत में खींचने का मामला 

बिजनौर, संजय सक्सेना । स्कूल से घर लौट रही छात्रा को ईख के खेत में खींचने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने यहां एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बजाये उल्टे उन्हें धमकाकर थाने से भगा रही है। मालूम हो कि
शनिवार की शाम को समीपवर्ती ग्राम भरैरा की एक छात्रा साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और ईख के खेत में खींचने का प्रयास किया। लड़की ने विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। परिजनों के शिकायत करने पर युवक के परिजन झगड़े पर अमादा हो गये। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने के बजाये टरका दिया। लड़की के परिजन व ग्रामीण सोमवार पूर्वाह्न एसपी ऑफिस पर पहुंचे और अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देख शहर कोतवाल एसपी ऑफिस पर पहुंचे। परिजनों ने कोतवाल से भी खूब बहस की। कोतवाल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस अभियुक्त को पकडऩे का प्रयास कर रही है, लेकिन वह मिल नहीं रहा। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages