आलाकमान ने यूपी को चार जोन में बांटा
बिजनौर, संजय सक्सेना । लोकदल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को चार जोन में बांटा है। चारों जोन में दस क्षेत्र बनाये गये हैं। बिजनौर जनपद रुहेलखंड क्षेत्र में रहेगा। रुहेलखंड क्षेत्र का अध्यक्ष प्रवीण
सिंह देशवाल एड. को बनाया गया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यलय पर श्री देशवाल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रवीण सिंह देशवाल व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि ऐसा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किया गया है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण पहले पदाधिकारियों का आम कार्यकर्ताओं से बहुत कम सम्पर्क होता था। अब आम कार्यकर्ता लगातार पदाधिकारियों के संपर्क में रहेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि रालोद ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। बिजनौर जनपद में कम से कम 20 हजार नये सदस्य बनाये जायेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, पूनम चौधरी, यादराम सिंह चंदेल, बलजीत शास्त्री आदि भी मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment