जेल में बंद कुख्यात उधम सिंह ने मांगी २५ लाख की रंगदारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

जेल में बंद कुख्यात उधम सिंह ने मांगी २५ लाख की रंगदारी

डिमांड पूरी न होने पर व्यापारी के साले को गोली मारने की धमकी  

बिजनौर, संजय सक्सेना । नगर के एक व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने से सनसनी फैल गई। व्यापारी का परिवार दहशत में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर व्यापारी को सुरक्षा मुहैया करा दी है। डिमांड पूरी न होने पर व्यापारी के साले को गोली मारने व पुत्र पर तेजाब डालने की धमकी दी गई है। 
रंगदारी कुख्यात ऊधम सिंह के नाम से व्यापारी के घर धमकी भरा पत्र भेजकर मांगी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। व्यापारी को सुरक्षा दे दी गई है। इस घटना से नगर में हड़कम्प
मच गया। इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक मोहल्ला चाहशीरी बी-24 निवासी मुनीर अहमद की गिनती शहर के बड़े व्यापारियों में होती है। किरतपुर रोड पर उनके इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर के बड़े शोरूम हैं। मुनीर अहमद के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे उनके आवास की बेल बजी, जिसे सुनकर घर में काम करने वाली लड़की सबीहा गेट पर पहुंची। गेट पर खड़े अंजान व्यक्ति ने लड़की को एक लिफाफा थमाते हुए कहा कि इसे मुनीर भाई को दे देना। 
लिफाफे में निकले पर्चे को पढ़कर मुनीर के होश उड़ गये। टूटी-फूटी हिंदी में लिखे पर्चे के ऊपर 'उधम सिंह जेल सेÓ लिखा हुआ था। पर्चे में लिखा गया है, 'मुनीर खान पर्चा तो तेरा पांच करोड़ का भरा था, लेकिन तेरी किस्मत अच्छी निकली। इसलिए 25 लाख रुपये 24 घंटे के अंदर चाहिए, अगर तुझे देने हैं तो आज दिन भर अपनी दुकान बंद रख, नहीं तो यही पैसे तुझे पांच करोड़ देने पड़ेंगे। अगर तुझे कोई बात मजाक लग रही है, तो तेरा साला रोज अपडाउन करता है। उसके गोली मार देंगे या तेरे बेटे के ऊपर तेजाब डाल देंगे। तू समझता है कि पुलिस के पास जायेगा और बच जायेगा, ये तेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। बस तू मेरे ऊपर एक केस और लगव देगा। रात का टाइम है। पुलिस से बचकर ये पर्चा लिखा है। थोड़े को ज्यादा समझना। अगर 24 घंटे के अंदर पैसे नहीं मिले तो मुनीर खान अपनी बर्बादी का कारण तू खुद होगा और जो ऊपर लिखा है वह सब सच होगा। आगे तेरी मर्जी और हां मेरे आदमी खुद पर्चा देकर जायेंगे।

परिवार दहशत में
पत्र पढ़ते ही मुनीर के परिवार में कोहराम मच गया। पूरा परिवार दहशत में है। थोड़ी देर तो मुनीर की समझ में कुछ नहीं आया, उसने अपने शुभचिंतकों, रिश्तेदारों व दोस्तों को बताया। बाद में मुनीर एसपी संजीव त्यागी से मिले और पत्र दिखाते हुए उनसे सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी संजीव त्यागी के आदेश पर मुनीर को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। उनके घर पर एक कांस्टेबिल लगा दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पर्चे पर उधम सिंह का नाम जरुर लिखा है, लेकिन फिलहाल कहा नहीं जा सकता कि पर्चा उधम सिंह ने ही लिखा होगा। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। 

किसी ने मुनीर को डराने के लिए तो नहीं लिखा पत्र
मुनीर को जो पत्र लिखा गया है, उसे देखकर अंदाजा होता है कि पत्र किसी कम पढ़े-लिखे व्यक्ति ने लिखा है। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद उधम सिंह का रंगदारी मांगने का ट्रेंड ये नहीं, वह अपने गुर्गों को भेजता है, जो सीधे रंगदारी मांगते हैं। इसलिए यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने मुनीर को डराने के लिए ये पत्र लिखा हो। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वह मामले की जांच कर रही है। उधर इस घटना से नगर के अन्य व्यापारियों में भी भय व्याप्त हो गया। बता दें कि ऊधम सिंह के नाम से कुछ वर्ष पूर्व कुछ धनाढ्यों से रंगदारी वसूल की गई थी। उधम सिंह उस समय बिजनौर जेल में बंद था। तब नगर के कई लोगों के नाम चर्चाओं में आये थे। बाद में ऊधम सिंह को दूसरी जेल में भेज दिया गया था। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages