कल से शुरू होगा श्याम प्रभू खाटू वाले का भव्य महोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 19, 2019

कल से शुरू होगा श्याम प्रभू खाटू वाले का भव्य महोत्सव

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता- श्री श्याम प्रभू खाटू वाले का भव्य महोत्सव का आयोजन कल शनिवार 21 सितम्बर रात्रि से प्रारम्भ होकर रविवार 22 सितम्बर मध्य रात्रि तक आयेजित किया जा रहा है, जिसमें श्याम प्रभू के जीवन चरित्र पर आधारित खण्ड ज्येाति पाठ, भव्य श्रृंगार एवं 56 भोग का आयोजन किया जायेगा। यह उत्सव कमलादेवी कांकाणी कोलकाता, श्री छोटे महाराज जी के सानिध्य में सम्पन्न होगा।
         
बताया कि यह 34वा महोत्सव है तथा श्यामजी का सुन्दर तरीके से श्रंगार किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी इंतजाम किये गये है, सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये है। महोत्सव का समापन सोमवार सुबह 56 भोग महाप्रसाद के साथ किया जायेगा तथा शाम सात बजे श्याम बाबा की शोभायात्रा फूलबाग मैदान सेप्रारम्भ होकर श्री श्याम मंदिर फीलखाना में समाप्त होगी। वार्ता में अजय सरावगी, राकेश शर्मा, विकास अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, गोविन्द, मनोज अग्रवाल, मनीष मित्तल, राजीव जालान, किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages