पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करना बहुत जरूरी है - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 4, 2019

पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करना बहुत जरूरी है

नजीबाबाद, संजय सक्सेना - स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय लाहक कला में पौधारोपण किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य को जीवित रहने के लिए प्राणवायु की आवश्यकता होती है और प्राण वायु ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधों से ही मिलती है । इसलिए मनुष्य को पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करना बहुत जरूरी है, प्राथमिक


विद्यालय लाहक कला में पौधारोपण किया गया और सभी छात्र छात्राओं से पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करने तथा प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए जागरूक किया गया । सभी छात्र छात्राओं से एक टाइम में प्रयोग होने वाली पॉलिथीन का उपयोग बंद करने का आह्वान करने एवं स्वयं एक टाइम प्रयोग करने वाली पॉलिथीन से किनारा करने का आह्वान किया ।  साथ ही  जल संरक्षण की उपयोगिता बताते हुए  प्राइमरी स्कूल में  जल संचय केंद्र  का निर्माण  कराए जाने पर  मुख्याध्यापक  मास्टर दिलशाद अहमद की सराहना की इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह, डॉ रितेश सेन, मनोज राठी, अरविंद विश्वकर्मा, रंजीत प्रजापति, कृष्ण पाल सिंह, संजीव गुर्जर, एडीओ आईएसबी रूपचंद, मुख्याध्यापक मास्टर दिलशाद अहमद, सुजाता रानी, आदि उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages