लूट की योजना बना रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 4, 2019

लूट की योजना बना रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

अवैध पिस्टल समेत चोरी की बाइक बरामद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। चोरी और लूट की योजना बना रहे  बदमाश को कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल, कारतूस व चोरी की बाइक समेत दबोचा है। पुलिस कप्तान मनोज कुमार झा के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम  को लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के


मार्गदर्शन में दरोगा पुष्पराज सिंह, शिशिर कुमार आरक्षी, दीपक श्रीवास्तव व नंदलाल राम ने शहर के पटेल तिराहे से चोरी/लूट की योजना बना रहे अभियुक्त अशोक कुमार द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार निवासी शोभा सिंह का पुरवा थाना कोतवाली कर्वी को एक अदद अवैध पिस्टल, कारतूस मय मैगजीन, चार अदद कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर जेल भेजा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages