कार्यवाही न हुई नपा कर्मचारी करेंगे हड़ताल 10 से
हमीरपुर, महेश अवस्थी । नगर पालिका हमीरपुर के सभासद के पति ने अधिशाषी अधिकारी से अभद्रता की। जिसका कोतवाली, हमीरपुर में मुकदमा दर्ज है। उधर नगर विकास कर्मचारी महासंघ ने कार्यवाही की मांग की है। वरना वे लोग 10 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जायेंगे। महासंघ के अध्यक्ष संतोष द्विवेदी की अगुवाई में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में बताया कि गांधी जयंती मनाने के बाद अधिशाषी अधिकारी
वीके सिंह पटेल अपने कार्यालय में कामकाल निबटा रहे थे तभी वार्ड-20 गौरादेवी मुहल्ले के सभासद सरस्वती सिंह के पति राजेश कुमार सिंह कार्यालय के अन्दर घुस आये। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महांसघ का कहना कि राजेश नगर पालिका के पदाधिकारी नहीं है। इनकी पत्नी सभासद है। इसके बावजूद यह पालिका के कार्यों में गलत और जबरिया दखलांदाजी करते हैं जो बरताव इनके द्वारा ईओ से किया गया उससे सभी कर्मचारियों में नाराजगी और भय व्याप्त है। चेतावनी दी कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो 10 अक्टूबर से पालिका के सम्पूर्ण कार्य बन्द कर दिये जायेंगे। दूसरी ओर महिला सभासद ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के राष्ट्रपिता के अपमान का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि ईओ ने गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण करने और महिला सभासदों के साथ अभद्रता की। गांधी जी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया। ईओ के बरताव से सभी महिला सभासद अपने घर लौट गईं।


No comments:
Post a Comment