जीएसटी में छोटे-बड़े व्यापरी करायें पंजीयन: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

जीएसटी में छोटे-बड़े व्यापरी करायें पंजीयन: डीएम

हमीरपुर, महेश अवस्थी । मुख्यमंत्री यूवा स्वरोजगार योजना तथा अन्य उद्यमों से सम्बन्धित योजनाओं में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डाॅ डानेश्वर त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुये प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिये कि इन सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाये। वे कलाम सभागार में उद्योग और व्यापारी बन्धुओं के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडेक्ट के अंतर्गत उद्यमियों को प्राथमिकता के साथ ऋण दिलाया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि

औद्योगिक क्षेत्र सुमेरपुर की जल निकासी की समस्या को जल्द दूर कर वहां सड़क निर्माण करायी जाये। विद्युत विभाग कटियाबाजों और अवैध कनेक्शन लगाने वालों पर कार्यवाही करें। छोटे-बड़े सभी व्यवसाईयों का जीएसटी में पंजीयन कराया जाये। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष के व्यापारी ले सकते हैं। जिन्हें 60 वर्ष की उम्र पर 3 हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग मजदूरों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिये तहसील दिवस पर कैम्प लगाये। बैठक में सीडीओ, वाणिज्यकर और बैंक अधिकारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages