गर्भवती महिलाओं और बच्चों को शतप्रतिशत करें टीकाकरण: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को शतप्रतिशत करें टीकाकरण: डीएम

हमीरपुर, महेश अवस्थी । राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अंतर्गत सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के मूल्याकंन एवं पर्यवेक्षण की बैठक में जिलाधिकारी डाॅ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग समन्वय स्थापित करके गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों में सम्पूर्ण टीकाकरण को आच्छादित करें। महिला बाल विकास विभाग टीकाकरण से छूटे बच्चों का चिन्हांकन करके मेडिकल टीम को बताये। उन्होंने कहा कि सघन
मिशन इन्द्रधनुष के दूसरे सेज में शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाये। सभी को टीके लगाये जायें। टीबी के मरीजों का विशेष ध्यान देकर उपचार किया जाये। टीबी अस्पताल में डस्टबिन, फिनायल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत राज विभाग प्रधान के जरिये टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हांकन करे। स्कूलों के जरिये शिक्षा विभाग टीकाकरण के प्रति जागरूक करे। आयरन आदि दवाओं को वितरित करने से पूर्व शिक्षकों को पूरी जानकारी दी जाये कि कोई अनहोनी न हो। जिले में फाईलेरिया के 1162 मरीज हैं, जिनको उपचारित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सिंह, सीडीओ आरके सिंह, सीएमओ डाॅ आरके सचान मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages