घरों पर मनाई संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

घरों पर मनाई संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बुद्ध वंदना के साथ चित्र पर किया माल्यार्पण 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयन्ती कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते घरों पर मनाई गयी। विभिन्न संगठनों के साथ-साथ अन्य राजनैतिक दलों के लोगों ने अपने-अपने आवास पर जयन्ती मनाते हुए बुद्ध वंदना के बीच उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते अनुयायी।
मंगलवार को मिशन भारत शाखा के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक संस्थान में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई गयी। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात राष्ट्र हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी। सर्वप्रथम बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील के साथ माल्यार्पण किया गया। राम आसरे बौद्ध ने डा0 अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रमेश बौद्ध, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, कुसमा देवी, खुशीबाला, संगीता बौद्ध आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर के गाजीपुर बस स्टाप के समीप स्थित पूर्व सभासद अनिल बाबा के आवास पर संविधान निर्माता बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पूरे परिवार के साथ मनाई गयी। जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात परिवारीजनों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस मौके पर सतेन्द्र कुमार, छोटू बंगाली, निखिल यादव, आलोक वर्मा, भीम कुमार, जितेन्द्र सोनकर, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सऊद अहमद के आवास पर भी बाबा साहब की जयन्ती मनाई गयी। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages