लॉकडाउन 2.0 की घोषणा होते ही प्रशासन हुआ सख्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

लॉकडाउन 2.0 की घोषणा होते ही प्रशासन हुआ सख्त

द्वितीय चरण मे पाबंदियां बढ़ने से लॉकडाउन तोड़ने वालों की आयी शामत
शहर के कई चैराहों को किया गया सील, चप्पे चप्पे पर खाकी हुई मुस्तैद
  
फतेहपुर, शमशाद खान । कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये देश भर में किये गये लॉकडाउन के बाद भी कोविड 19 के मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है। 14 अप्रैल को समाप्त हो रही लॉकडाउन की अवधि एवं मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बार फिर से टीवी के माध्यम से जनता के संवाद कर 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की गयी है। 
पथरकटा चौराहा पर वाहन चालक से पूछताछ करते शहर कोतवाल व चौकी इंचार्ज।
मंगलवार को पीएम को आह्वान पर लॉकडाउन 2.0 का पालन कराने में जनपद के अफसरों ने मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में क्षत्राधिकारी सदर कपिल देव मिश्रा द्वार शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। वही पथरकटा चैराहा, मुराइन टोला मांर्ग, विद्यार्थी चैराहा समेत कई अन्य चैराहों को सील कराने के साथ ही भारी पुलिस बल तैनाती की गई है। इस दौरान सड़को से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें उपयुक्त कारण न बताए जाने वालों वाहन चालकों के वाहनों का चालान करने के साथ ही सीज की कार्रवाई की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा वाहन चालकों को दोबारा लाकडाउन तोड़ने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गयी। पुलिस की सख्ती से लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वालो में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की सख्ती के कारण प्राइवेट अस्पताल समेत कई इमेरजेंसी कार्यो से जा रहे लोगो को भी पुलिसया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन के बाद भी कोविड 19 के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरे चरण के लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिये इसमें पहले से भी ज्यादा सख्ती बरतने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने लोगो से कोरोना संक्रमण से बचने के लिये लाकडाउन का पालन करने घरो में रहने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के साथ ही सरकार के निर्देशो का पालन करने की अपील की है। क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्रा ने बताया कि कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लाकडाउन 2.0 लगाया गया है जो कि 3 मई तक प्रभावी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के जरिए से की जा रही है। संक्रमण से बचने के लिये लोग घरो में ही रहे और लॉक डाउन का पालन करे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages