आग से तीन घर खाक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

आग से तीन घर खाक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। रैपुरा थाना अंतर्गत गांव कौबरा में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से तीन घर जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अज्ञात है। सूचना पर रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने भरसक प्रयत्न किया, परंतु दमकल गाड़ी आने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। फिलहाल पीड़ित
आग से जले घर।
पंकज पुत्र धनपत मिश्रा, धनपत पुत्र रामकृपाल मिश्रा की पूरी गृहस्थी उजड़ गयी। घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages