18 दिन गरीबों को बाटा भोजन: मिश्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

18 दिन गरीबों को बाटा भोजन: मिश्र

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कोरोना महामारी संकट में लाक डाउन के चलते गरीब परिवारों में संकट खड़ा होने की स्थिति में सांसद आरके सिंह पटेल की प्रेरणा पर समाजसेवी जयशंकर मिश्रा के सहयोग से बीती 28 मार्च से 14 अप्रैल तक लगातार एक हजार से अधिक लोगों को प्रतिदिन लंच पैकेट मुहैया कराया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में सांसद ने 30 हजार रुपए नकद, दो कुन्तल आटा व डेढ कुन्तल आलू की मदद कर बराबर हौसलाआफजाई करते रहे। इसी प्रकार भरतकूप स्थित क्रेशर के मालिक नीरज सिंह ने 20 हजार रुपए की खाद्य सामग्री
भोजन बांटते समाजसेवी।
उपलब्ध कराई है। राजा द्विवेदी ने 10 व बंटू अग्रवाल ने पांच हजार, राजेश पाण्डेय ने डे़ढ हजार रुपए, बांदा के बैंक मैनेजर ने पांच हजार का गुप्त दान दिया है। श्री मिश्र ने बताया कि संकट की घड़ी में ढाबा स्टाफ समेत सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पप्पू मिश्रा, विवेक मिश्रा, सौरभ मिश्रा, गौरव मिश्रा, सचिन केसरवानी, प्रद्युम्न केसरवानी, संजय शर्मा, चन्द्रमोहन शर्मा, रविशंकर पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, राजा निषाद, मुंगिया देवी, बुधना, जगीरा, रोहित, मरकल, सुशील, सोनू, राहुल, छोटू, दिनेश शर्मा आदि ने श्रमदान किया है। सात सौ लोगों को ढाबा से तथा शेष नगर पालिका क्षेत्र के गरीब बस्तियों में बांटा जाता रहा है। ढाबा मालिक श्री मिश्र ने समाजसेवियों के प्रति आभार जताया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages