एसपी ने किसानों से जानी समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

एसपी ने किसानों से जानी समस्याएं

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला ग्राम में भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम के ग्रामीण, किसानों से बात की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सभी की फसल कट गई है। किसी भी प्रकार की समस्या नही है। यूपी-एमपी बार्डर, कल्याणपुर में लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि बार्डर पर आने वाली खाद्य सामग्री
सीमा क्षेत्र का जायजा लेते एसपी।
वाहक गाड़ियों की जांच कर पास देखने के बाद ही जाने दें। ड्यूटी के दौरान सैनिटाइजर व मास्क प्रयोग करें। साथ ही सरैयां व बोड़ी पोखरी मोड़ के पास बैरियर पर पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि वाहनों की जांच एवं संदिग्धों की सूचना सम्बन्धित थाना, कन्ट्रोल रूम पर तत्काल दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages