डीएम-एसपी ने लाक डाउन का लिया जायजा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

डीएम-एसपी ने लाक डाउन का लिया जायजा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को जनपद में लागू लाक डाउन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से घर में रहने की अपील की है। उन्होंने ट्रैफिक चैराहा, शंकर बाजार, गंगा जी रोड, पुरानी बाजार कर्वी, एलआईसी रोड आदि विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। खाना, पानी आदि व्यवस्थाओं की जानकारी
निरीक्षण करते डीएम-एसपी।
की। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री होम डिलीवरी के माध्यम से घरों पर उपलब्ध होगी। बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। निराश्रित तथा असहायों के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। किसी को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages