कोरोना कहर कानपुर:- शहर में आफत, मदरसा के आठ छात्र निकले कोरोना संक्रमित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

कोरोना कहर कानपुर:- शहर में आफत, मदरसा के आठ छात्र निकले कोरोना संक्रमित

शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया स्थित मदरसा हिदायतुल्ला के आठ छात्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी छात्र बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उनके सैम्पल जांच के लिए 2 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए थे। फिलहाल सभी छात्र नारायणा मेडिकल संस्थान में क्वारंटीन हैं।
कानपुर आमजा भारत सवांददाता:- जीएसवीएम कॉलेज में कोविड-19 लैब सोमवार को शुभारंभ के बाद 43 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए लगाए गए थे। उसमें से 17 नमूने मदरसा छात्रों के थे। मेडिकल कॉलेज में सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में 12 छात्रों के नमूनों की रिपोर्ट पर संदेह जताया गया। इस पर अस्पताल और कॉलेज प्रशासन ने विचार करने के बाद 12 नमूनों की दोबारा जांच कराई। दोबारा जांच में आठ में संक्रामक की पुष्टि हुई है। जीएसवीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि 43 नमूनों की जांच की गई है। उसमें से मछरिया स्थित मदरसा के आठ छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिलाधिकारी और सीएमओ को अवगत करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages