कानपुर कोरोना कहर:- कर्नलगंज में कोरोना पॉजीटिव मृतक का घर 14वां हॉट स्पॉट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

कानपुर कोरोना कहर:- कर्नलगंज में कोरोना पॉजीटिव मृतक का घर 14वां हॉट स्पॉट

कोरोना पॉजीटिव मरीज की मौत के बाद पुलिस ने उसके घर को 14वां हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। मृतक के घर से एक किलोमीटर के दायरे को पुलिस सील करेगी, जिससे कर्नलगंज में हॉट स्पॉट का इलाका बढ़ जाएगा। वहां पर भी वही नियम लागू होंगे। इलाके में आने-जाने पर पाबंदी होने के साथ ही महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी या ठेले आदि से होगी।
आमजा भारत सवांददाता:- कोरोना पॉजिटिव मृतक तिकोनिया पार्क कर्नलगंज के पास रहता है। उसका घर हुमायूं मस्जिद (पहले से हॉट स्पॉट घोषित) से थोड़ी दूरी पर है। रिपोर्ट में पॉजिटिव आने की पुष्टि के बाद एसपी पश्चिमी डा. अनिल कुमार ने उसके घर की लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई। एसपी ने बताया कि मस्जिदों की तरह ही मृतक के घर को भी सेंटर प्वाइंट मानते हुए आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को हॉट स्पॉट में शामिल कर लिया गया है। जिसके बाद अब वहां भी वही नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा, इससे कर्नलगंज में हॉट स्पॉट इलाके का दायरा थोड़ा सा बढ़ जाएगा।

100 लोगों के लिए जाएंगे नमूने
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के बारे में अब तक जो जानकारियां मिली हैं। उसमें उसके 22 फरवरी को दिल्ली में होने की बात सामने आई है। इसके बाद उसकी मुंबई की भी कुछ ट्रेवल हिस्ट्री निकली है। उन्होंने बताया कि मृतक के सम्पर्क में 100 लोगों के आने की सूचना है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक करके यह तय किया गया है कि इन 100 लोगों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

महत्वपूर्ण वस्तुओं को प्राथमिकता
डीआईजी ने कहा कि जितने भी हॉट स्पॉट के इलाके हैं। वहां अब सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस की प्राथमिकता यही होगी कि कोई भी इलाके से बाहर न आए और न अंदर जा सके। महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति कैसे आसानी से पूरी कराई जा सकती है। इसे लेकर रात में होने वाली बैठक में निर्णय ले लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages