अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का छापा:295 लीटर शराब के साथ 20 अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का छापा:295 लीटर शराब के साथ 20 अभियुक्त गिरफ्तार

5250 किलोग्राम लहन नष्ट कर तोड़ी दर्जन भर भट्ठियां

चित्रकूट,सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस कप्तान अंकित मित्तल के कुशल निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने क्षेत्र में छापामार अभियान चलाकर  20 अभियुक्तों को 295 लीटर कच्ची अवैध शराब महुआ निर्मित, शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर 12 भट्टी एवं करीब  5250 किलोग्राम लहन नष्ट किया है।
 जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कर्वी एवं चौकी सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 13 व्यक्तियों को 215 लीटर कच्ची शराब व  शराब बनाने के उपकरण एवं 12 भट्टियों के साथ मौके पर 4800 किलोग्राम लहन नष्ट किया है।इसी क्रम में थाना राजापुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर एक कुंतल लहन नष्ट किया।थाना पहाड़ी पुलिस ने बाघा नदी के किनारे वहद ग्राम रइयापुरवा पर 200 किलो ग्राम लहन नष्ट किया। वहीं थाना रैपुरा पुलिस ने दो  अभियुक्त को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा  थाना बरगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर मौके पर डेढ़ कुन्तल लहन नष्ट किया।थाना बहिलपुरवा पुलिस ने एक अभियुक्त को 05 लीटर कच्ची शऱाब के साथ गिरफ्तार किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages