घर में मास्क बनाकर वितरित करने में जुटे युवा समाजसेवी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

घर में मास्क बनाकर वितरित करने में जुटे युवा समाजसेवी

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोबिड-19 वायरस से बचाव हेतु इन दिनों नगर के तमाम युवा समाजसेवी अपने घर में कपड़े के मास्क बनाकर उन्हें आमजन के बीच वितरित कर सेवा कार्य में लगे हुए हैं और लोगों से लॉक डाउन का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करने को प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा नेता कोंच नगर मंत्री श्री मति अर्चना सोनी ने घर मे आधा दर्जन से अधिक मास्क
मास्क वितरित करते समाजसेवी।
बनाकर गरीबो में वितरित किया साथ ही नगर के बूथ अध्यक्ष नदीम मकरानी दिव्यांग होने के बाबजूद अब तक  कई मुहल्लों में पैदल चलकर करीब 500 मास्क गरीबों को वितरित कर चुके हैं। भाजपा की जिला मन्त्री अंजू अग्रवाल भी घर में मास्क तैयार कर लगातार उन्हें बाँटने में लगीं हुईं हैं।युवा समाजसेवी शादाब सिद्दीकी आशू भी अपने साथी रफतुल्लाह, अरबाज, अदनान, शहजाद, रशिद मंसूरी के साथ मिलकर अब तक मुहल्ला भगत सिंह नगर, आजाद नगर, मालवीय नगर में घर घर जाकर करीब 4 सैकड़ा मास्क वितरित के चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages