शुरू हो सकती है सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 8, 2020

शुरू हो सकती है सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत

करना होगा कुछ नियमों का पालन - गडकरी

नई दिल्ली, संजय सक्सेना - कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को जल्द शुरू करने के संकेत दिए। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन देते हुए कहा कि 24 मार्च को पहली बार लॉक डाउन की घोषणा के बाद से बंद पड़े पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऑपरेशन जल्द शुरू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि परिवहन एवं राजमार्गों को खोलना, जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। इसके साथ ही, गडकरी ने कहा कि कुछ गाइड लाइंस के साथ जल्द सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत हो जाएगी। नितिन गडकरी बस एंड कार ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने बस और कार चलाते वक्त हाथ धोने, सैनिटिजिंग, फेस मास्क जैसी सुरक्षा उपायों को लेकर आगाह किया।
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक किया गया है। इस दौरान रेलवे और फ्लाइट्स सर्विस को भी इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि, फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए रेलवे ने करीब 100 से ज्यादा श्रमित स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। गडकरी ने यह भरोसा जताया कि देश और उद्योग दोनों ही एक साथ दो लड़ाई जीतेंगे, पहला कोरोना के खिलाफ और दूसरा आर्थिक मंदी के खिलाफ। कॉन्फेडरेशन के सदस्यों की तरफ से सार्वजनिक परिवहन की स्थिति में सुधार के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं, इनमें ब्याज के भुगतान में छूट में बढ़ोत्तरी, सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत करने, राज्य टैक्स को टालने और इंश्योरेंस पॉलिसी की वैधता को बढ़ाने जैसी चीजें शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages