चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 31, 2026

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

एंबुलेंस ने जच्चा-बच्चा को पहुंचाया अस्पताल

फतेहपुर, मो शमशाद । लुधियाना से खागा आ रहे परिवार की गर्भवती महिला को ट्रेन में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर चलती ट्रेन में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची आपातकालीन एंबुलेंस के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए जच्चा-बच्चा को सुरक्षित जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निशा (20) पत्नी संदीप अपने परिवार के साथ लुधियाना से खागा की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन में उनके साथ पति संदीप, ससुर रामनारायण (50) व सास भी मौजूद थीं। इसी दौरान निशा को अचानक

जच्चा-बच्चा को लेकर जाते एंबुलेंस कर्मी।

तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और चलती ट्रेन में ही उनका प्रसव हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी दिनेश सिंह व पायलट उदय भान ने प्रसूता एवं नवजात को प्राथमिक चिकित्सा सहायता देने के साथ आवश्यक देखभाल की। इसके बाद दोनों को सुरक्षित जिला महिला चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता व मानवीय सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से प्रसूता और नवजात को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो सकी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages