पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ कांग्रेस का साइकिल मार्च, दिग्विजय सिंह समेत 150 कार्यकर्ताओं पर FIR - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2020

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ कांग्रेस का साइकिल मार्च, दिग्विजय सिंह समेत 150 कार्यकर्ताओं पर FIR

भोपाल, अंकित जैन -  पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल मार्च भी किया था। इसके बाद राजधानी भोपाल में लगभग 150 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। ये FIR दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन के मामले में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में दिग्विजय सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।

बता दें कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने हर जिला मुख्यालाय में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।साइकिल रैली निकालने का किया गया था ऐलान

बुधवार को दिग्विजय के नेतृत्व में कांग्रेस ने भोपाल में रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल रैली निकालने का ऐलान किया था और बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए थे। हालांकि, बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण पुलिस ने कांग्रेसियों के काफिले को अपेक्स बैंक तिराहे पर रोक लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने दिग्विजय समेत 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने और कलेक्टर का आदेश न मानने के कारण हिरासत में ले लिया।

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

दिग्विजय सिंह ने बाद में कहा कि डीजल की कीमत बढ़ती है तो इससे सभी जरूरी चीजों की कीमतों में भी इजाफा होता है। किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो जाता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ता है। लेकिन, केंद्र सरकार को सिर्फ अपने राजस्व को बढ़ाने से मतलब है, उसे गरीब की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जब 2008 में पेट्रोल की कीमत 50 रुपए हुई थी, तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साइकिल यात्रा निकाली थी। लेकिन, अब तो पेट्रोल की कीमत 80 रुपए है। अगर, शिवराज सिंह ईमानदार व्यक्ति हैं तो उन्हें अब भी साइकिल यात्रा निकालना चाहिए।'

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

दिग्विजय सिंह की साइकिल यात्रा पर तंज कसते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि दो तरह की सोच काम करती है, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 रुपए कम करने की बात कही थी। हिम्मत है तो साइकिल पर बैठने से पहले जनता से दिग्विजय सिंह को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने अपने राज में तेल के दाम कम नहीं किए थे बल्कि 2 रुपए बढ़ाए थे। 2 रुपए तेल पर बढ़ाकर जैकलीन और सलमान पर कमलनाथ सरकार खर्च कर रही थी। बीजेपी सरकार तेल के दाम बढ़ाकर कोरोना पर खर्च करती हैं।

कमलनाथ किया ट्वीट

इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट पर लिखा कि पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में है, इससे एक नया रिकॉर्ड बना है। भारतीय इतिहास में पहली बार दिल्ली में डीजल, पेट्रोल से महंगा हुआ। लगातार आज 18 वे दिन भी डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। जनता पर निरंतर महंगाई की मार है।' बुधवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत साइकिल यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में रोशनपुरा चौराहे से लिंक रोड स्थित सीएम के वर्तमान निवास तक कार्यकर्ताओं ने साइकिल से यात्रा की थी और विरोध-प्रदर्शन दर्ज कराया था। बता दें पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 18 दिनों से लगातार वृद्धि हुई है। आलम यह है कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल से महंगा डीजल बिक रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages