पहली बार भक्तों को नहीं हुए दर्शन
जसराना ( अवनीश कुमार ) । कस्बा जसराना में तीन दिवसीय अम्बुवाची महोत्सव के तहत मां कामाख्या धाम में पीठाधीश महेश स्वरूप बृहमचारी के निर्देशन में वेदमंत्रो के साथ मां के पट खोले गये। मां का आकर्षक रूप से श्रंगार किया गया। वहीं कोरोना महामारी के चलते मंदिर का प्रवेश द्घार बंद रहा। भक्तों के लिए दर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहे। कस्बा जसराना स्थिति मां कामाख्या धाम में सोमवार से चल रहे अंबुबाची महोत्सव के आयोजन के दौरान तीन दिन बाद आज गुरूवार 25 जून को मां के पट खोले गए। महेश स्वरूप बृहमचारी के नेतृत्व में मंदिर के आचार्यो ने मां की मंगला आरती को सम्पन्न किया। मंगला आरती के बाद मां का सफेद श्रंगार उतारकर भव्य श्रंगार किया गया। सुवह से आम भक्तों के लिये पट खोले गये। गर्भग्रह के पट खोलते मंदिर प्रांगण मां के जयकारों से गूजंने लगा। मंदिर में मां के जयकारों ने पूरे माहौल को भक्ति से ओतप्रेत कर दिया। कोरोना महामारी के कारण इस बार भक्तों को निराशा हुई। सुबह भक्त मंदिर में दर्शनों को पहुंचे तो मंदिर प्रबंधन ने उन्हें समझाकर वापिस कर दिया। वर्षों से चले आ रहे महोत्सव में पहली बार भक्तों को दर्शन नहीं हुए ।


No comments:
Post a Comment