विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही न होगी बर्दाश्तः एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही न होगी बर्दाश्तः एसपी

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विवेचना कर उन्हें शीघ्र निस्तारण करे। इनके निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी यह बात पुलिस अधीक्षक ने सर्किल के थानों के अर्दली रूम के निरीक्षण के दौरान कही।
शुक्रवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने कोतवाली में सर्किल के जालौन, कुठौंद व सिरसा कलार थानों के अर्दली रुम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले थाने की साफ सफाई देखी तो संतोष व्यक्त किया। इसके बाद मुंशियाना देखने के साथ अभिलेखों की देखरेख व साज सज्जा को देखा। मालखाने में जमा शस्त्रों के
निरीक्षण करते एस पी।
साथ कीमती वस्तुओं की जानकारी ली तथा उन्हें देखा। एसपी ने इसके बाद समीक्षा की तो जालौन की लम्बित 60, कुठौंद 28 तथा सिरसा कलार की 22 विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचकों से भूमि विवाद, महिला अपराध तथा पास्को के मामलों के निस्तारण में शीघ्रता करें। उन्होंने अपराध, भूमि विवाद, महिला, बाल अपराध रजिस्टर देखे तथा वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सुबोध गौतम, एसएसआई आनंद कुमार, चैकी प्रभारी संजीव दीक्षित, कुठौंद सुधाकर मिश्रा, सिरसा कलार सोरभ सिंह, एसआई गंगासागर, बलराम शर्मा, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, मुकेश चैहान, शाहजहां समेत कोतवाली व चैकी का स्टाफ उपस्थिति था।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages