हाट स्पाट में सफाई का रहे विशेष ध्यान: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

हाट स्पाट में सफाई का रहे विशेष ध्यान: डीएम

सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने हॉटस्पॉट क्षेत्र कुबेरगंज शंकर बाजार कर्वी का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए पूरे क्षेत्र का सैनिटाइज तथा दवाओं का छिड़काव करें। संक्रमित व्यक्ति के पूरे परिवार समेत सर्वे कराकर ढाई सौ मीटर के अंतर्गत हॉटस्पॉट के क्षेत्र के सभी घरों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद करबी को निर्देश दिए
निरीक्षण करते डीएम, एएसपी।
हॉटस्पॉट के क्षेत्र में होम डिलीवरी के माध्यम से सभी अति आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई कराते रहें। साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। पूरा क्षेत्र पूर्णतया सील रहे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी पंकज कुमार पाण्डेय को निर्देश दिए कोई भी दुकान इस क्षेत्र की न खुलने पाए तथा पुलिस की भी व्यवस्था करा दी जाए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए घरों में ही रहे। इस बीमारी से बचाव सावधानी ही है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages