बेहतर रहे कैदियो के भोजन, पानी की व्यवस्था: डीजे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

बेहतर रहे कैदियो के भोजन, पानी की व्यवस्था: डीजे

रोटी बनाने की मशीन खराब मिलने पर तत्काल ठीक कराने व स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद न्यायाधीश आरपी सिंह, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
जिला कारागार के बैरक 21 व 22, नए कैदी बैरक एवं भोजनालय का निरीक्षण कर कैदियों से खानपान, स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत जानकारी की। रोटी बनाने की मशीन खराब पाए जाने पर जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक
प्रकाश त्रिपाठी को सख्त निर्देश दिए की तत्काल मशीन को ठीक कराया जाए। भोजन व्यवस्था में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा जाए कि स्वास्थ्य टीम भेजकर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। उन्होंने जेल अधीक्षक को यह भी निर्देश दिए सफाई व्यवस्था अच्छी प्रकार से रहे। भोजन, पानी की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीजीएम नम्रता शर्मा, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी पंकज कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages