मुख्यमंत्री प्रतिदिन कर रहे हैं समीक्षा, चिकित्सा सुविधाओं में हो रहा इजाफा
कोरोना पाजिटिव रोगी कम होने के साथ ही रिकवरी रेट भी अधिक
मंत्री ने मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट का किया शुभारंभ
बांदा, के0 एस0 दुबे । कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है। चिकितसा सुविधाओं में जहां इजाफा किया जा रहा है वहीं मुख्यमंत्री खुद प्रतिदिन बैठक कर कोरोना के हालात पर गौर करते हैं। इसी का परिणाम है कि सूबे में अन्य प्रदेशों की अपेक्ष कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या कम है। जबकि रिकवरी रेट अधिक है।
![]() |
| मेडिकल कालेज में डायलिसिस यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ करते मंत्री सुरेश खन्ना |
![]() |
| मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते मंत्री व अन्य अधिकारीगण |
मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों व अन्य मेडिकल स्टाफ का दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है और वह रोगी व तीमारदार के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सम्बन्धी पाठ्यक्रम में भी ऐथिक्स को जोडा गया है। इलाज में चिकित्सा स्टाफ द्वारा यदि किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही बांदा राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना टेस्टिंग की सुविधा प्रारम्भ होगी। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान भर्ती 04 मरीजों से बात की और जानकारी ली कि उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाएं मिल रही हैं या नही। मरीजों ने मेडिकल कालेज द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। श्री खन्ना ने कहा कि सरकार द्वारा सभी मेडिकल काॅलेजों में वेन्टिलेटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। चिकित्सा हेतु उपलब्ध बेड की संख्या बढ़ायी जा रही है जिससे कोरोना के इलाज में जनसामान्य को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग तथा माॅस्क का सभी लोग प्रयोग करें। मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने मेडिकल काॅलेज में वांछित सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के उपरान्त मंत्री जी ने चिकित्सा स्टाफ तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सा स्टाफ, सफाई कर्मी इत्यादि को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल श्री गौरव दयाल ने मण्डल में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगातार की जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। मंत्री के मेडिकल काॅलेज के निरीक्षण के समय सांसद बांदा-चित्रकूट आर0के0सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी राजकरन कबीर, विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, उप महानिरीक्षक पुलिस दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, प्राचार्य बांदा राजकीय मेडिकल काॅलेज डाॅ0 मुकेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्टेªट सुरेन्द्र सिंह तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
![]() |
| बेहतर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रमाण पत्र देते मंत्री सुरेश खन्ना |
मंत्री का हेलीपैड पर किया गया स्वागत
बांदा। मंत्री वित्त, संसदीय कार्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर सांसद बांदा चित्रकूट आरके सिंह पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, विधायक नरैनी राजकरन कबीर, विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, प्राचार्य बांदा राजकीय मेडिकल काॅलेज डा0 मुकेश यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संतोष कुमार तथा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत किया। पुलिस लाइन हेलीपैड पर ही मंत्री जी को गार्ड आफ आनर प्रदान किया गया।




No comments:
Post a Comment