दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत चार घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 25, 2020

दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत चार घायल

नगर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव में हुई दुर्घटना 

बांदा, के0 एस0 दुबे । नगर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव के समीप गुरुवार की दोपहर को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर के बाद पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना से नाराज समाजवादी लोहिया वाहिनी पदाधिकारियों ने जाम लगा दिया। 
घटनास्थल पर जाम लगाए ग्रामीण व अन्य
गिरवां थाना क्षेत्र के सिवहद गांव निवासी लवलेश (28) पुत्र रामप्रताप अपने पड़ोसी लवलेश (17) पुत्र बाबादीन, बाबादीन (55) पुत्र विशाली गुरुवार की दोपहर बाइक में सवार होकर बांदा आ रहे थे। इधर, डिंगवाही गांव का ही रहने वाला रामखेलावन (60) पुत्र अच्छेलाल बाइक में सवार होकर अपने खेत जा रहा था। दोनो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई और समाजवादी लोहिया वाहिनी के अमोल यादव आदि ने मौके पर जाम लगा दिया। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages